Saturday, February 2, 2019

इस तरह घर पे ही बनाये सॉफ्ट ढोकला - Dhokla Recipe

https://yummyfoodbite.blogspot.com/

इस तरह घर पे ही बनाये सॉफ्ट ढोकला - Dhokla Recipe 

ढोकला एक ऐसी डिश है जो हर कोई को पसंद है और ये एक हेल्धी डिश है और इसे घर पे ही आसानी से बनाया जा सकता है. जो की बहुत सी सारे धान का मिक्सर है जिसमे हमें बहुत सारे विटामिन्स मिलते है. 

इस तरह घर पे ही बनाये सॉफ्ट ढोकला - Dhokla Recipe
Dhokla 
तो आइये देखते हे की ढोकला बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होगी. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dhokla


चना दाल - 1 कप 
चावल - 1 कप 
मकाई - 1 कप 
जुवार - 1/2 कप (optional)
छास - जरूर मुजब 
नमक स्वाद अनुसार 
बेकिंग सोडा - 2 टेबलस्पून 
हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ - 3 टेबलस्पून 
तेल - 3 टेबल स्पून, 3 बड़े चम्मच  चटनी के लिए 
लहसुन और लालमिर्च  पेस्ट - 3 टेबलस्पून 
लाल मिर्च पावडर - 2 टेबलस्पून 
हल्दी पावडर- 1 टीस्पून 

विधि - How To Make Dhokla

Step-1 
ढोकला बनाने के लिए सबसे पहले सारे धान (grains) को दरदरा पीस के आटा बना लीजिये या फिर आप बाजार में मिलता आटा का भी उपयोग कर सकते हो. 

Step-2
अब इस आटा को एक गहराई वाले बर्तन में ले लीजिये और उसमे नमक और हल्दी पावडर डाल अच्छे से मिक्स कर दीजिये. 

Step-3
अब उस मिक्सर में जरूर मुजब छास डाल कर एक मीडियम गाढ़ा मिक्सर बना लीजिये और उसे 10-12 घंटे तक आथो आने के लिए रख दे. 

Step-4
अब एक ढोकला मेकर में पानी डाल कर उबलने रख दीजिये. और उसकी प्लेट में तेल लगाके साइड में रख दीजिये. 

Step-5
अब ढ़ोकला के मिक्सर में बेकिंग सोडा और थोड़ा सा तेल डाल कर मिक्स करे और उसे प्लेट में अच्छे से फैला दीजिये और ऊपर से लाल मिर्च पावडर और हरा धनिया को फैला दीजिये. अगर आप चाहो तो लहसुन की पेस्ट भी डाल सकते हो. 

Step-6
अब प्लेट को ढोकला मेकर में रख दीजिये और 8 -10 मिनिट तक पकने दे. 10 मिनिट बाद आप एक चाकू की ममद से चेक कर ले अगर मिक्सर चाकू में नहीं चिपक रहा तो हमारा ढोकला रेडी है. 

अगर आपके पास ढोकला मेकर नहीं हैं तो आप एक बड़े पतीले में पानी रख कर ऊपर प्लेट रख के बना सकते हो पर याद रहे की हमें स्टीम से ढोकला बनाने हे.  

Step-7
अब एक पेन में तेल गरम करने रख दो. जैसे ही तेल गरम हो जाये गैस बंध कर दो. 
इस तरह घर पे ही बनाये सॉफ्ट ढोकला - Dhokla Recipe
Garlic chatni 

Step-8
उसमे लहसुन और लाल मिर्च की पेस्ट और नमक डाल कर एक चटनी बना लो. 

Step-9
अब ढोकला के चोरस पीस कर लो और लहसुन की चटनी के साथ गरमा गरम सर्व करिये. 

तो आप भी घर पे ये ढोकला बनाये और अपने अनुभव हमें कमेंट करके बताये. 

0 comments: