Monday, January 28, 2019

Chole Bhature - छोले भटुरे

https://yummyfoodbite.blogspot.com/

Chole Bhatureछोले भटुरे

छोले भटुरे एक बहुत ही टेस्टी और स्पाइसी डिश है जो की पंजाबी लोको की खास डिश है. पर हर कोई इंडियन इस डिश को खाना पसंद करते है. 


छोले भटुरे बनाने के लिए हम छोले और भटुरे दोनों को ही घर पे ही बना सकते है. तो आइये देखते है छोले भटुरे बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होगी. 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chole 


सफ़ेद चना - 1 कप (प्रेसरकुकर में 7-8 सिटी बजाके बॉईल किया हुआ ) 
टोमेटो प्यूरी - 1 कप 
प्याज़ - 1/2 कप (बारीक़ कटी हुई )
लहसुन पेस्ट - 6-7 कलिया का 
कटी हुई धनिया - 2 टेबल स्पून 
अदरख - 1/2 टेबल स्पून (कदूकस की हुई)
साबुत जीरा - 1 टी स्पून 
लाल मिर्च पावडर- 1 टेबल स्पून 
हल्दी पावडर - 1/2 टी स्पून 
धनिया पावडर - 1/2 टेबल स्पून 
मीठा नीम पत्ता - 5 
नमक स्वाद अनुसार 
चीनी - 1/2 टी स्पून 
निम्बू रस - 1/2 टेबल स्पून 
गरम मसाला - 1/2 टी स्पून 
तेल - 3-4 बड़े चम्मच 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhatute



मेदा आटा ( all purpose flor)- 1 1/2 (1.5 कप )

दही - 1/2 कप 

तेल - 1 टेबल स्पून 
चीनी - 1 टी स्पून 
बेकिंग सोडा - 1 टी स्पून 
तेल - भटुरे को डीप फ्राई करने के लिए 
नमक स्वाद अनुसार 
गुनगुना पानी जरूर मुजब 


विधि - How To Make bhature

Step-1
सबसे पहले एक फ्राई पेन में तेल को गरम करने रख देना है. 

Step-2
अब भटुरे बनाने के लिए हमें सबसे पहले एक बाउल लेना है और उसमे मेदा डालेंगे।

Step-3
अब उस आटे में हमें दही , तेल, नमक, चीनी और बैकिंग सोडा डाल कर अच्छे से मिक्स कर देना है. 

Step-4
और अब हम उसमे जितनी जरुरत हो उतना गुनगुना पानी डाल कर एक मुलायम आटा गूथ लेंगे। याद रहे की आटा एकदम ही सॉफ्ट होना चाहिए। 

Step-5
अब इस आटे को तेल लगाके एक मुलायम कपडा ढक कर 3 - 4 घंटे तक फॉर्मेट होने के लिए रख देंगे।

Step-6
अब 3 - 4 घंटे के बाद हम उस आटे को हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर मसल लेंगे और उनकी छोटी छोटी लुईया बना लेंगे अगर जरुरत पड़े तो आप हाथ में थोड़ा सा सुका मेदा भी लगा सकते है.

Step-7
अब उन लुईया को गोल गोल रोटी के आकर में थोड़ा सा मोटी रहे ऐसे बेल ले.

Step-8
अब इन रोटी को फ्राई पेन में डाल कर जारे की मदद से ऊपर से हल्का हल्का दबाके फ्राई कर ले और याद रहे की तेल एकदम ही गरम होना चाहिए ताकि हमारे भटूरे जो है वो पूरी तरह से फुले। और एक के बाद एक भटुरे फ्राई कर ले. 


विधि - How To Make Chole

Step-1
छोले बनाने के लिए हमें सबसे पहले सफ़ेद चना को बॉईल कर लेना है याद रहे कि चने हमारी हाथो से मसले उतने सॉफ्ट होने चाहिए। अगर आप ब्राउन चना का उपयोग करना चाहते हो तो वो भी कर सकते है.

Step-2
अब हमें एक पेन में तेल को गरम करने रखना है. जैसे ही तेल गरम हो जाये तो उसमे साबुत जीरा डाल कर हिलाना है अब उसमे नीम पत्ता, लहसुन पेस्ट ,और अदरख पेस्ट डाल कर 1 मिनिट तक पकाना है.

Step-3
अब उसमे प्याज़ डाल कर उसको हल्का पिंक होने तक हिलाना है. अब उसमे टोमेटो प्यूरी और सारे मसाले डाल कर तेल छूटने तक हिलाना है. 

Step-4
जैसे ही तेल छूटने लगे तो उसमे नमक, चीनी और निम्बू का रस मिक्स कर के हिलाना है.

Step-5
अब हमारी ग्रेवी रेडी तो हम उसमे बॉईल किये हुए चना डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे।

Step-6
अगर आपको गाढ़ी ग्रेवी बनानी है तो आप उसमे 6-7 काजू की पेस्ट भी डाल सकते है.

Step-7
अब ऊपर से हरा धनिया डाल देंगे. तो हमारा छोले तैयार है सर्व करने के लिए. 

Step-8
अब आपके छोले भटुरे रेडी है सर्व करने के लिए आप इन्हे प्याज़ और अचार के साथ सर्व कर सकते है. 

तो दोस्तों आप भी ये टेस्टी डिश घर पे बनाने की ट्राय करिये और अपने अनुभव हमें कमेंट कर के बताइये. 



0 comments: